ऑस्ट्रिया में बड़ा आतंकी हमला, 7 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग, 6 लोगों की मौत
ऑस्ट्रिया में बड़ा आतंकी हमला, 7 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग, 6 लोगों की मौत
Share:

विएना: ऑस्ट्रिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है। ये हमला देश की राजधानी वियना में हुआ है, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी 6 अलग-अलग स्थानों पर हुई है। फिलहाल पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि हमले शहर के केंद्र में एक धर्मस्थल के पास समेत छह जगहों पर किए गए, जिसमें कई संदिग्ध राइफलों से लैस नज़र आए हैं। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन को पुनः लागू करने से कुछ ही घंटे पहले यह फायरिंग शुरू हुई थी, जिसमें बार और रेस्तरां में लोग बाहर निकलकर आजादी की आखिरी रात का आनंद ले रहे थे। ये हमले तक़रीबन 8 बजे (1900 GMT) से शुरू हुए, जब शहर में पहली दफा गोलियों की आवाज सुनी गई। ऑस्ट्रियाई नेता कुर्ज़ ने कहा कि हमलावर काफी अच्छी तरह से स्वचालित हथियारों से लैस थे और पेशेवर लग रहे थे।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "हमारी पुलिस इस प्रतिकारक आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक रूप से काम करेगी। उन्‍होंने कहा है कि हम आतंकवाद से कभी भयभीत नहीं होंगे और हम इस हमलों से हर प्रकार से लड़ेंगे।" कुर्ज ने कहा कि पुलिस आतंकवाद विरोधी अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सेना वियना में मुख्य इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा लेगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में मतदान आज, ट्रम्प के सामने हैं जो बिडेन

अमेरिका चुनाव: जो बिडेन ने जारी की नामों की सूची, बताया किस-किसने दिया है उन्हें चंदा

पहले धमाका फिर गोलीबारी, अफगान में नहीं थम रही घटनाओं और जुर्म की बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -