समुद्र में अचानक टग बोट में ब्लास्ट, 40 सेंकड में ही डूब गयी
समुद्र में अचानक टग बोट में ब्लास्ट, 40 सेंकड में ही डूब गयी
Share:

वलसाड : घोघा पिरमबेट टापु के पास बीच समुद्र में अचानक टग बोट में ब्लास्ट हो गया। मात्र 40 सेंकड में ही बोट समुद्र में डूब गयी। जिससे बोट में सवार सभी 10 मेम्बर लापता हो गये। घटना के चलते मरीन पुलिस की टीम के साथ स्थानिय मछुआरे भी मदद के लिए पहुंच गये। इस दौरान रेस्क्यू कर छह लोगों को बचा लिया गया है। हालाकि चार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

जोरदार ब्लास्ट हुआ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरुण नामक टग बोट अंलग से पिरमबेट टापु के बीच चलने वाले जहाजों को डीजल सप्लाय करने का काम करती है ।दोपहर के करीब 12 बजे यह टग बोट शिप के पास डीजल सप्लाय कर रही थी तभी बोट में जोरदार ब्लास्ट हुआ। देखते ही देखते बोट समुद्र में डुबने लगी। बोट में सवार मेम्बर मदद की गुहार लगाने लगे। हालाकि केवल 40 सेंकड में ही बोट समुद्र में समा गयी।

सूचना मिलते ही मरीन पुलिस की टीम भी पहुंच गयी। मरीन पुलिस के मुताबिक टग बोट में कुल 10 लोग सवार थे । जिसमें से छह लोगों को बचाने सफलता मिली है। हालाकि अभी भी चार लोगों का कोई पता नहीं चला है। जवानों द्वारा उन्हें खोजा जा रहा है। मरीन पुलिस की माने तो डीजल सप्लाय करते समय ब्लास्ट हुआ था। 

पुडुचेरी में देश का पहला म्यूजियम पानी के अंदर बनेगा

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

अमेरिका पर भड़के इमरान, बोले- किराए की बंदूक नहीं है पाकिस्तान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -