'AAP नेता ने नशे में की छेड़छाड़ और गाली-गलौज..', गुजरात की महिला नेता का आरोप
'AAP नेता ने नशे में की छेड़छाड़ और गाली-गलौज..', गुजरात की महिला नेता का आरोप
Share:

अहमदबाद: गुजरात के सूरत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रद्धा राजपूत ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) और उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगाया है। श्रद्धा ने कहा है कि ‘आप’ नेता इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया सहित कई लोगों ने नशे में उनके साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला नेता की शिकायत के बाद पुलिस गढ़वी, इटालिया और प्रवीण राम को हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले गई। हालाँकि,  जाँच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मेडिकल जांच की रिपोर्ट बुधवार (22 दिसंबर 2021) को आएगी।

श्रद्धा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'AAP के नेताओं ने गाँधीनगर में भाजपा दफ्तर की घेराबंदी की थी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया, तो वे बदतमीजी करने लगे। वे सभी नशे मे धुत थे। शोर होने पर हम बाहर आए।' श्रद्धा ने आरोप लगाया कि ‘आप’ कार्यकर्ता इस दौरान गाली-गलौज भी कर रहे थे। AAP नेता सूबे में 12 दिसंबर को कथित हेड क्लर्क पेपर लीक मामले का विरोध कर रहे थे। श्रद्धा ने कहा कि गढ़वी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे साथ बदसलूकी की। मैंने उनसे ठीक से पेश आने को कहा फिर भी वे नहीं माने। 

श्रद्धा ने यह भी कहा कि AAP की महिला कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ मारपीट की और उन्हें लाठियों से पीटा। श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ तितर-बितर होने के बाद भी गोपाल इटालिया और इसुदान गढ़वी दोनों ने उनके साथ बदसलूकी की। श्रद्धा ने बताया कि, 'मैंने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। मेरे शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं, जो मैं दिखा नहीं सकती।' बता दें कि ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाँधीनगर में भाजपा दफ्तर का घेराव किया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में मौके पर पहुँचे और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग का सहारा लेना पड़ा था।

प्रियंका वाड्रा के बच्चों का इंस्टाग्राम हैक करके क्या करेगी सरकार ?

यूपी में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 5 वर्ष पूर्व यहाँ माफिया राज था

किसानों के बाद अब बैंककर्मियों के समर्थन में आए वरुण गांधी, अपनी ही सरकार को घेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -