Video: भाजपा की गाड़ी अटकी, तो कांग्रेस ने खींचकर निकला ! AAP बोली- ये ILU-ILU है
Video: भाजपा की गाड़ी अटकी, तो कांग्रेस ने खींचकर निकला ! AAP बोली- ये ILU-ILU है
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में इस बार 'मुश्किल' में फंसी भाजपा की गाड़ी को निकालने के लिए क्या 'कांग्रेस' मदद करेगी ? गुजरात में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कथित 'जुगलबंदी' की तरफ इशारा करते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और दोनों राष्ट्रीय दलों पर तंज कसा है।

 

'AAP' ने शनिवार (12 नवंबर) को गुजरात का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में कीचड़ में फंसे भाजपा का प्रचार कर रहे एक वाहन को, कांग्रेस के पोस्टरों से सजे प्रचार वाहन द्वारा खींचकर बाहर निकालते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर 'AAP' का कहना है कि गुजरात में भाजपा के अटके हुए चुनावी वाहन को बचाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ प्रयास कर रही है। AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि, 'गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस.. ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी।'   

बता दें कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को राज्य में मतदान होगा। प्रथम चरण में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। 2017 के चुनावों में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें हासिल की थीं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को ख़त्म हो रहा है। 

मुश्किलों में केजरीवाल सरकार, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में दर्ज की FIR

'मैं खुद चुनाव नहीं लडूंगा', PK के बयान ने बचाया बवाल

भारत जोड़ो यात्रा को रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे राहुल गांधी ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -