मुश्किलों में केजरीवाल सरकार, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में दर्ज की FIR
मुश्किलों में केजरीवाल सरकार, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में दर्ज की FIR
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में 20 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने शनिवार को FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में आरोप है कि जल बोर्ड के अधिकारियों ने प्राइवेट कंपनी और एक प्राइवेट बैंक के साथ मिलीभगत कर लगभग 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला किया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के मुताबिक, DJB के सतर्कता विभाग को 2019 में इस गड़बड़ी के संबंध में पता चला और इसकी शिकायत की गई।

उल्लेखनीय है कि, यह मामला इसी साल सितंबर महीने में सामने आया था, जिसके बाद उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। LG के आदेश पर मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के साथ ही धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और आपराधिक षडयंत्र का केस दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि ACB पुलिस थाने में DJB के अफसरों, निजी व्यक्तियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), 409 (लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) के तहत केस दर्ज किया गया है।   

ACB ने बताया है कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जिन-जिन आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि ग्राहकों से लिया गया पैसा, जल बोर्ड के खाते में भेजने की जगह एक प्राइवेट बैंक के खाते में भेजा गया था। अगर, इस मामले में दोष सिद्ध होते हैं, तो यह खुद के कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) और केजरीवाल सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला होगा। 

'मैं खुद चुनाव नहीं लडूंगा', PK के बयान ने बचाया बवाल

भारत जोड़ो यात्रा को रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे राहुल गांधी ?

आबकारी विभाग ने की छापामार कार्यवाही, 39 हजार 400 रुपये का महुआ लाहन जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -