छठ पर्व पर BSNL कर्मचारियों को मिला दोहरा तोहफा, सरकार ने जारी किया ये आदेश
छठ पर्व पर BSNL कर्मचारियों को मिला दोहरा तोहफा, सरकार ने जारी किया ये आदेश
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब अन्‍य कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (DA) में भी वृद्धि हो रही है। अब छठ के त्‍योहार के अवसर पर BSNL के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 9 फीसद से अधिक का इजाफा किया गया है। नवंबर में इनका वेतन बढ़कर आएगा। इसके साथ ही HRA में भी वृद्धि की जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को डबल बेनेफिट होगा।

सरकारी आदेश की अनुसार, कर्मचारियों के DA में 170 फीसद से बढ़कर 179.3 फीसद हो गया है। अब BSNL के बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर के हिसाब से DA दिया जाएगा। बता दें कि DA में वृद्धि उन कर्मचारियों के लिए हुई है, जो 2007 के पे रिवीजन (Pay Revision) के आधार पर वेतन पा रहे हैं। इसमें Non-executive employees को भी शामिल किया गया है। हालांकि, इससे एक अक्‍टूबर 2020, जनवरी 2021 व अप्रैल 2021 के DA की राशि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्‍योंकि उस दौरान DA Freeze किया गया था। जबकि 01.10.2020 से 30.06.2021 के लिए DA 159.9 फीसद है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कहा था कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कुल 1,49,577 कर्मचारी थे, जिनमें 78,323 लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (VRS) के तहत सेवानिवृत्त हो गए हैं। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बताया था कि 1 जनवरी 2020 की स्थिति के मुताबिक, BSNL के कर्मचारियों की कुल तादाद 1,49,577 थी। इसके बाद 78,323 कर्मचारी VRS के तहत स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए हैं। बता दें कि 31 मई 2021 तक लैंडलाइन उपभोक्ताओं की तादाद 2.16 करोड़ हो गई थी। 

RBI दे रहा 40 लाख का इनाम, बस करना होगा ये छोटा सा काम

कच्चे तेल के दामों में आया भारी उछाल, जानिए पेट्रोल-डीजल का भाव

रुपया Vs डॉलर: रुपया आज USD के मुकाबले 74.02 पर रहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -