श्रम मंत्री के गार्ड की गाड़ी पलटी
श्रम मंत्री के गार्ड की गाड़ी पलटी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय के फाॅलोगार्ड का वाहन पलटने के कारण एक जवान की दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है। दुर्घटना में चार अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गये है। बताया गया है कि घटना शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के काकेर जिले में हुई।

बताया गया है कि राय काकेर जिले में सरकारी दौरे पर आये थे। इसी दौरान काकेर भानुप्रताप मार्ग पर उनके फाॅलोगार्ड का वाहन पलट गया। वाहन में सवार जवान दिनेश घु्रव की मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। जवान के अलावा वाहन चालक और तीन अन्य जवान भी बुरी तरह से चोंटिल हुये है।

बताया गया है कि वाहन काफी तेज गति में था और इसके चलते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। वाहन चालक को रायपुर रैफर किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -