Google ने जारी किया 2 अरब क्रोम यूजर्स के लिए नया अपडेट
Google ने जारी किया 2 अरब क्रोम यूजर्स के लिए नया अपडेट
Share:

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने क्रोम यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना हैं कि यह अपडेट पूरी तरह से सिक्योरिटी और बग को फिक्स कर देगा। आपको बता दें कि इस क्रोम ब्राउजर अपडेट का वर्जन 81.0.4044.113 है और इसे विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस अपडेट को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है। 

गूगल का आधिकारिक ब्लॉग
गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि क्रोम में बग आने की वजह से यूजर्स के डाटा पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही आगे यह भी कहा है कि जब तक ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स नए अपडेट को इंस्टॉल नहीं करते हैं, तब तक बग और लिंक एक्सेस पर प्रतिबंध जारी रहेगा।  

जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट
गूगल का कहना है कि क्रोम का नया अपडेट आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को मिलेगा। अगर आप भी क्रोम के नए अपडेट के बारे में जानना चाहते है, तो आपको ब्राउजर में सबसे ऊपर दायें कोने में मौजूद 3 डॉट पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको हेल्प सेक्शन में जाकर About में जाना होगा। यहां आपको अपडेट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। 

गूगल क्रोम 81 ब्राउजर
आपको बता दें कि गूगल हाल ही क्रोम 81 ब्राउजर को लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को टैब ग्रुप नाम का फीचर मिला है। यूजर्स इस फीचर के तहत एक साथ कई टैब्स को क्लब कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी भी एक टैब पर राइट क्लिक कर add to new group >> drag tabs into that group चुनना होगा। इसके बाद सारे टैब आपस में क्लब हो जाएंगे। 

लाईकी ने विशाल मिश्रा के ताज़ातरीन सिंगल ‘आज भी’के प्रमोशन के लिए VYRL originalsके साथ मिलाया हाथ

इस दमदार फीचर के साथ लांच हो रहा है Poco F2

भूलकर भी गूगल पर मत खोजना कोरोना वायरस का इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -