गूगल की नई Task Mate सेवा, घर बैठे कर पाएंगे मोटी कमाई
गूगल की नई Task Mate सेवा, घर बैठे कर पाएंगे मोटी कमाई
Share:

जानी मानी मशहूर टेक कंपनी गूगल की ओर से Task Mate सर्विस की टेस्टिंग की जा रही है, जिसकी शीघ्र ही देश में लॉन्चिंग हो सकती है। जैसा कि नाम से व्यक्त होता है, इस नई सेवा में उपभोक्ता को कुछ टास्ट दिये जाएंगे, जिनके पूरा होने पर उपभोक्ता कुछ कमाई कर पाएंगे। सामान्य शब्दों में कहें, तो स्किल्ड उपभोक्ता गूगल की नई सेवा से घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे।

गूगल की नई Task Mate सेवा ऑनलाइन मोड के माध्यम से लोगों को काम उपलब्ध कराएगी। यह सभी काम ऑनलाइन मोड से ही घर बैठे किये जा सकेंगे। इसके लिए कहीं आने-जाने की आवश्यकता नही होगी तथा न ही किसी डिग्री की आवश्यकता होगी। गूगल की नई Task Mate सेवा के उपयोग के लिए किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की भी आवश्यकता नही है। उपभोक्ता सभी टास्क अपने स्मार्टफोन से पूरा कर पाएंगे। टास्क पूरा होने पर गूगल उपभोक्ता को रिवार्ड दिये जाएंगे, जिन्हें कलेक्ट करके कमाई की जा सकेगी। कोरोना के चलते दुनियाभर में बेरोजगारी दर में रफ़्तार से वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे दौर में गूगल की नई Task Mate सेवा की सहायता से उपभोक्ता एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे।

बीटा वर्जन पर गूगल की नई Task Mate सेवा के ऐप को उपलब्ध करा दिया गया है, जहां से उपभोक्ता एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे। Reddit पोस्ट के अनुसार, गूगल के टास्क बहुत सिंपल होंगे, जिसमें विश्वभर से कई प्रकार के टास्क प्राप्त होंगे. इस टास्क को कैटेगराइज्ड भी किया जा सकेगा। इसमें उपभोक्ता अंग्रेजी से लोकल लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर पाएंगे। ट्रांसस्क्रिप्ट, रिकॉर्डिंग स्पोकेन, फोटो एडिटिंग, मैपिंग जैसे काम भी दिये जा सकते हैं। 

बीटीएस 2020 के समापन समारोह में 25 करोड़ लोगों ने किया लॉग इन: डॉ सीएन अश्वथ नारायण

खंड अंतरराष्ट्रीय स्टॉक के साथ तकनीकी महिंद्रा पार्टनर्स ने की साझेदारी

24 नवंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Micromax IN Note 1

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -