देश भर मे नवरात्रि का त्योहार आरम्भ हो चुका है। नवरात्रि के साथ ही 24 कैरेट सोने ने 60,000 रुपये के लेवल को पार कर लिया है। सोने के भाव में बढ़त लोकल बाजार में गोल्ड की डिमांड और इजरायल-हमास वार की वजह से भी दिखाई दे रही है। देश के सभी शहरों में सोने की कीमतों मे तेजी रही। सोने के 22 कैरेट और 24 कैरेट भाव में पिछले सप्ताह शुक्रवार की तुलना में इस बार सोमवार को 500 से 1,000 रुपये तक की वृद्धि देखी गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 55,000 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,100 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 74,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
16 अक्टूबर 2023 को सोने का भाव
शहर |
22 कैरेट गोल्ड का रेट | 24 कैरेट गोल्ड का रेट |
मुंबई | 55,100 | 60,110 |
गुरुग्राम | 55,250 | 60,260 |
कोलकाता | 54,100 | 60,110 |
लखनऊ | 55,250 | 60,260 |
बंगलुरु | 55,100 | 60,110 |
जयपुर | 55,250 | 60,260 |
पटना | 55,150 | 60,160 |
भुवनेश्वर | 55,100 | 60,110 |
हैदराबाद | 55,100 | 60,110 |
घर बैठे ऐसे चेक करे भाव:-
आपको बता दें आप इन दामों को सरलता से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है तथा आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप नवीनतम दाम चेक कर सकते हैं। बता दें यदि अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से एक ऐप पेश किया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.
पत्नी की कॉल रिकॉर्ड करना पति को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला