गोला का हुआ मुंडन, देखकर रो पड़ी भारती सिंह
गोला का हुआ मुंडन, देखकर रो पड़ी भारती सिंह
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में गुजरात से वापस लौटी हैं। पति हर्ष लिंबाचिया एवं बेटे गोला संग ये एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। भारती ने पैपराजी को बताया कि वो गुजरात से गोला का मुंडन करवाकर लौट रही हैं। सोशल मीडिया पर इसी बीच मुंडन सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में हर्ष, गोला को गिफ्ट्स देते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उसका मुंडन हो सके एवं वो न रोए। लेकिन पीछे भारती रोती दिखाई दे रही हैं। जैसे ही पंडित जी गोला के बाल काटने शुरू करते हैं तथा मुंडन करने की शुरुआत करते हैं, भारती रोने लगती हैं। हर्ष खुश दिखाई दे रहे हैं। जब गोला का मुंडन हो जाता है तो हर्ष, भारती और गोला मिलकर पूजा करते हैं। गोला के सिर पर पंडित जी चंदन लगाते हैं। उसे फूलों की माला पहनाते हैं। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अंबाजी मंदिर में गोला का मुंडन हुआ। ये गुजरात में है। सच में ये देखकर दिल खुश हो गया। मीडिया से चर्चा में हर्ष ने कहा कि वो हमेशा से चाहते थे कि गोला का मुंडन इस मंदिर में हो और भगवान ने उनकी सुन ली। वो बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर इस समय ये वीडियो छाया हुआ है। 

दीपिका पादुकोण का प्रेगनेंसी ग्लो देख रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार, लिखा- "उफ्फ! क्या करूं मैं?"

इस मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिव्या खोसला ने इस कारण की T-Series के मालिक से शादी, खुद बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -