राम कोई राजनीतिक विषय नहीं
राम कोई राजनीतिक विषय नहीं
Share:

सूरत : योग गुरू बाबा रामदेव ने श्री राम मंदिर के मसले को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। बाबा रामदेव द्वारा दावा किया गया कि कांग्रेस नेताओं ने सदैव भगवान राम और कृष्ण को कल्पनाओं के केंद्र में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। मगर भारतीयों के लिए भगवान राम कोई राजनीतिक विषय नहीं हैं। श्री राम हमारे विश्वास में हैं, वे हमारी संस्कृति में हैं, वे हमारा गौरव हैं, वे हमारी आत्मा हैं सभी देश और धर्म सदैव पवित्र, धार्मिक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संरचनाओं को बचाकर रखते हैं।

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि यह उनका दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की विचारधारा के तहत भगवान श्री राम और कृष्ण महज काल्पनिक पात्र हैं उनका मानना है कि आर्य देश के बाहर से आए थे। मगर किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा श्री राम को लेकर कुछ कहा जा रहा है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

योग गुरू रामदेव ने कहा कि भगवान राम, राम मंदिर, राम सेतु व आर्यों की नस्ल को लेकर कांग्रेस की विचारधारा देश के लिए कुछ घातक हो सकती है। बाबा राम देव अपने एक कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि योग गुरू बाबा राम देव पहले भी इस तरह की बातें कह चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -