हड़ताल: गोवा में भी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, कामकाज रखा बंद
हड़ताल: गोवा में भी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, कामकाज रखा बंद
Share:

पणजी: गोवा में कई चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल में अपने कुछ साथियों पर हमले की घोर निंदा करते हुए सोमवार को काम का बहिष्कार कर दिया और मौन रह कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा किए गए बंद के आह्वान पर तटीय प्रदेश गोवा के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में गैर-आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

प्रदेश में आजाद मैदान से पंजिम बाजार तक निकाले गए मौन प्रदर्शन में अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया। विरोध मार्च में भाग लेने वाले आईएमए गोवा के पूर्व प्रमुख शेखर सल्कार ने कहा है कि, 'पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए हमले को लेकर अपने साथियों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए तटीय राज्य में चिकित्सक हड़ताल पर हैं'।

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों में सभी आकस्मिक वार्डों के बाहर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है। आपको बता दें कि ये विवाद पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ था, जहां एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद से डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल शुरू की थी। इस हड़ताल को आज 6 दिन पूरे हो चुके हैं।

सर्वाइकल पैन से छुटकारा दिलाएंगे ये आसन..

भारत सरकार ने लिया इन अमेरिकी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने का निर्णय

शेयर बाजार पर भी असर डालेगी मानसून की रफ़्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -