दुनिया की छत को मानव का हस्तक्षेप कर रहा तबाह
दुनिया की छत को मानव का हस्तक्षेप कर रहा तबाह
Share:

बीजिंग : पर्यावरण विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत के पठार पर भारी संकट मंडरा रहा है। इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग ओर मनुष्यों द्वारा प्रकृति के साथ किया गया खिलवाड़ है। दुनिया की छत कहे जाने वाले इस पठार पर प्राकृतिक आपदाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे ऊंचे पठार पर हो रहे पर्यावरण परिवर्तन की यह रिपोर्ट चीनी विज्ञान अकादमी के तहत तिब्बती पठार अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई।

रिपोर्ट की मानें तो पठार पर भू स्खलन, भारी बर्फबारी और बाढ़ जैसे खतरे की आशंका है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे में आग को बुझाना और उस पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पठारी हिस्से में 1950 से 2010 के बीच 1500 बार पर्वतीय बाढ़ आई है। इसमें 1988 में आई बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

इससे तिब्बत के 50 प्रांत प्रभावित हुए है। बारिश के दिनों में हुई तेज बारिश से अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हिमनदियों और झीलों से भी पठार को खतरा बढ़ता जा रहा है। क्यों कि इन झीलों में से 20 झीलें ऐसी है जो बहुत अधिक उफान पर है और इसी कारण तिब्बत को भारी तबाही झेलनी पड़ी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -