'शॉपिंग के लिए 1 लाख रूपये दे दे...', प्रेमिका की डिमांड से तंग आया युवक, उठा लिया ये खौफनाक कदम
'शॉपिंग के लिए 1 लाख रूपये दे दे...', प्रेमिका की डिमांड से तंग आया युवक, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ 1 नवंबर को 20 वर्षीय एक लड़के ने खुदखुशी कर ली थी। घरवाले भी इस बात से बेखबर थे कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। लेकिन, जब लड़के के दोस्त ने उसके पिता को वास्तविकता बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्पश्चात, उन्होंने पुलिस में एक लड़की के खिलाफ खुदखुशी के खिलाफ उकसाने के मामले में FIR दर्ज कराई है। 

दरअसल, मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 1 नवंबर को प्रथम होवाल (20 साल) ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। परिवारवालों को पता नहीं था कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। लेकिन, युवक के दोस्त ने उसके पिता सुमित होवाल को बताया कि प्रथम की प्रेमिका उसको मेंटली टॉर्चर कर रही थी। आगे लड़के ने बताया कि वो उससे पैसे मांगा करती थी। इससे वो बहुत परेशान रहता था।

वही इस मामले में चैटिंग भी सामने आई है। जिसमें कथित तौर पर लड़के उससे कह रही है कि 1 लाख दे दे शॉपिंग के लिए, ज्यादा मत दे। इस खबर पर लड़के के पिता ने लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने IPC की धारा-306 के तहत FIR दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक लड़की की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

'भाजपा-RSS की भाषा बोलती है कांग्रेस..', INDIA की साथी दल CPIM ने ही पुरानी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

अरब सागर में भारत ने तैनात किए 3 जंगी जहाज, इजराइल-हमास युद्ध के बीच जहाजों पर हमले कर रहे हौथी उग्रवादी

'हिजाब से बैन हटाने में डर रहे हैं सिद्धारमैया, कांग्रेस को वोट देकर खुश होंगे मुस्लिम..', कर्नाटक सरकार पर ओवैसी ने कसा तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -