रात के अँधेरे में पत्र लिख घर छोड़कर भागी लड़की, अब 4 साल बाद हुआ ये चमत्कार
रात के अँधेरे में पत्र लिख घर छोड़कर भागी लड़की, अब 4 साल बाद हुआ ये चमत्कार
Share:

अमेरिका के एरिजोना से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहाँ एलिसिया नवारो नाम की लड़की अपने 15वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले रात में गायब हो गई थी। उसके मां-बाप ने पुलिस को इसकी खबर दी मगर पिछले चार वर्षों से एलिसिया के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। लेकिन होनी को कुछ ही और मंजूर था। हाल ही में एलिसिया स्वयं पुलिस स्टेशन पहुंची तथा कहा कि उसका नाम लापता सूची से हटा दिए जाए। मामले में ग्लेनडेल पुलिस विभाग ने कहा कि एलिसिया नवारो, जो अब 18 साल की है, कनाडा की सीमा से 40 मील दूर एक छोटे से शहर मोंटाना में पाई गई है। 

पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसने अफसरों को बताया कि वो वही लड़की है, जिसकी सितंबर 2019 में लापता होने की शिकायत लिखाई गई थी। मीडिया से चर्चा के चलते जोस सैंटियागो नाम के एक अफसर ने कहा- एलिसिया नवारो का पता लग गया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है। वो खुश भी दिखाई दे रही है। 15 सितंबर, 2019 को एलिसिया जब सिर्फ 14 वर्ष की थी, तब वह रात के अंधेरे में माता-पिता को बिना बताए घर से निकल गई थी। सुबह जब घरवाले उठे तो उन्हें एलिसिया के हाथ का लिखा एक पत्र मिला। इसमें लिखा था- 'मैं जा रही हूं। वापस आऊंगी, कसम से। प्लीज मुझे माफ कर देना।' इसके बाद 4 वर्षों तक एलिसिया की कोई खबर नहीं मिली। पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ सकी। 

वही अब जब एलिसिया मिल गई है तो उसकी मां जेसिका नुनेज ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट किया। उसने वीडियो जारी कहा- ये उन सभी लोगों के लिए है जिनके अपने प्रियजन लापता हैं। मैं चाहती हूं कि आप इस मामले को एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल करें। उम्मीद न छोड़ें क्योंकि कभी-कभी चमत्कार होते हैं। कभी उम्मीद मत खोना और हमेशा लड़ना। जेसिका ने कहा कि अभी तहकीकात चल रही है। बेटी कहां थी और वापस कैसे आई इससे अधिक बड़ी बात ये है कि वो जीवित है। फिलहाल, ग्लेनडेल पुलिस ने कहा कि वे इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि लड़की मोंटाना कैसे पहुंची तथा बीते 4 सालों से वह किसके साथ रह रही थी। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।  

अब स्नैपचैट के प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची चीनी महिला, हैरान कर देने वाली है कहानी

क्या आप भी किसी खास को देना चाहते है गिफ्ट तो आजमाएं ये 10 ट्रिक्स

यहाँ महिलाओं के सजने संवरने पर लगी रोक! बंद हो रहे हजारों ब्यूटी सलून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -