प्रियंका की एंट्री पर गिरिराज सिंह का वार, रॉबर्ट वाड्रा को भी दे दो कोई प्रभार
प्रियंका की एंट्री पर गिरिराज सिंह का वार, रॉबर्ट वाड्रा को भी दे दो कोई प्रभार
Share:

पटना: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर ताना मारते हुए कहा है कि कांग्रेस देश में वंशवाद और परिवार तंत्र की राजनीति का अगुआ है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने प्रियंका के राजनीति में उतरने के बाद रॉबर्ट वाड्रा के बेटे को भी बाल समिति का अध्यक्ष बना देने की बात कही है।

लोकसभा चुनाव के लिए अब अमरिंदर सिंह ने भरी हुंकार, कहा-सभी 13 सीटों पर होगी जीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को समस्तीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष राम सुमरन स‍िंह के आवास पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस शुरु से ही वंशवाद की राजनीति करती रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी के पार्टी में आना कोई आश्चर्य नहीं है। परिवार तंत्र और वंशवाद में कांग्रेस और गांधी परिवार हमेशा सबसे अव्वल रहा है।

प्रियंका की राजनीतिक एंट्री पर अब आजम का बयान, कहा- वह पहले से मैदान में हैं...

उन्होंने कहा कि अब तो केवल रॉबर्ट वाड्रा और उनका एक बेटा बचा है। एक को बाल समिति का अध्यक्ष और दूसरे को भी कुछ बना दिया जाए तो कोई आश्चर्य वाकई बात नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीताराम केसरी जैसे लोग जब पार्टी के अध्यक्ष बने थे तो उन्हें पद से जबरन हटाया गया था। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र पर कांग्रेस का परिवार तंत्र हावी है।

खबरें और भी:-

सिंगापुर के मंत्री का बड़ा बयान, भारत की विश्व में बढ़ती अर्थव्यवस्था से हम काफी खुश

शिवसेना ने जमकर की प्रियंका की तारीफ, कहा- वह है 'हुकुम की रानी'

नायडू सरकार की नई योजना, महिलाओं को 10 हजार रुपए और स्मार्टफोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -