आपके चेहरे को चमकदार बनाएगा गिलोय, ऐसे करने इस्तेमाल
आपके चेहरे को चमकदार बनाएगा गिलोय, ऐसे करने इस्तेमाल
Share:

गिलोय को सेहत के लिए सबसे अधिक बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप सभी जानते ही होंगे कोरोनाकाल में गिलोय का इस्तेमाल इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए किया गया है। हालाँकि आप यह शायद ही जानते होंगे कि सेहत के साथ साथ गिलोय स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जी हाँ आप चाहे तो इसके फेस मास्क बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल गिलोय का इस्तेमाल करने पिंपल, फाइन लाइन्स, दाग धब्बे और एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने में किया जाता है। यह चमकदार स्किन के लिए बेहतरीन है। अब हम आपको बताते हैं गिलोय का इस्तेमाल करने का तरीका।

शहद और गिलोय- चमकदार स्किन के लिए गिलोय काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं शहद स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप शहद और गिलोय का इस्तेमाल कर त्वचा को जवां बनाया जा सकता है। अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए गिलोय के फल को पीसकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में गुलाबजल और शहद मिला लें। अब इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

गिलोय और एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप गिलोय और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह स्किन को सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार है। गिलोय और एलोवेरा जेल फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर और तने का पीसा हुआ पेस्ट लें। इसके लिए एलोवेरा जेल और तने के पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें और इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। जी दरअसल इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।

चेहरे के पोर्स खुलने से हैं परेशान तो अपनाए यह 3 घरेलू नुस्खे

मकर संक्रांति: आँखों के अनुसार करें मेकअप, लगेंगी सबसे खूबसूरत

घर पर बनाए ये आसान फेसपेक, एक झटके में चमकने लगेगा चेहरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -