VIDEO: शक्ति कपूर से इस एक्ट्रेस ने की पानी-पूरी की डिमांड, देखिये आगे क्या हुआ?
VIDEO: शक्ति कपूर से इस एक्ट्रेस ने की पानी-पूरी की डिमांड, देखिये आगे क्या हुआ?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) अब भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं और वायरल हो जाते हैं। सोशल साइट्स पर अदाकारा काफी ज्यादा एक्टिव देखी जाती हैं। जी हाँ और अदाकारा के कई वीडियो उनके पति रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) संग मस्ती करते हुए सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी दरअसल उन्होंने इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) संग बेहतरीन वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

जी दरअसल जेनेलिया डिसूजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो शक्ति कपूर के साथ मस्ती (Genelia Shakti Video) करती देखी जा रही हैं। इस क्लिप में एक्ट्रेस, ऑरेंज शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं शक्ति कपूर को ऑलिव ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ मैचिंग कैप लगाए स्वैग बिखेरते देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं इस क्लिप में जेनेलिया, शक्ति कपूर से पूछती हैं,'सुन पानी-पूरी खाने चलें।' इस पर रिएक्शन देते हुए शक्ति कपूर अचानक ही 'मिस्ड कॉल' गाने पर थिरकने लग जाते हैं।

वहीं शक्ति को डांस करता देख जेनेलिया भी उनके साथ फुट स्टेप्स मैच करती नजर आती हैं। इस क्लिप में दोनों की मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है, और दोनों का अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'रियल फन टाइम विद क्राइम मास्टर गोगो।' इसी के साथ ही उन्होंने लीजेंड्री लिखते हुए शक्ति कपूर को टैग किया है। आप देख सकते हैं शक्ति और जेनेलिया की क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'जेनेलिया आप बेस्ट हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मजा ही आ गया।' इस तरह इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है।

शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

बचाई जा सकती थी KK की जान!, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

आपके कामकाज में कभी बाधा नहीं बनता 'लिखने' का शौक , इसकी जीती-जागती मिसाल हैं IAS नेहा गिरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -