आज से शुरू हो रहा गीता जयंती महोत्सव कई हस्तियां होंगी शामिल
आज से शुरू हो रहा गीता जयंती महोत्सव कई हस्तियां होंगी शामिल
Share:

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में गुरुवार से गीता जयंती महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसमें इस बार हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मॉरीशस के राष्ट्रपति के आने का कार्यक्रम है। यह महोत्सव 6 दिन चलेगा। आखिरी दिन 18 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आएंगे। वैसे तो गीता महोत्सव का आगाज 7 दिन पहले शिल्प व सरस मेले से हो चुका है, लेकिन मुख्य गीता जयंती आयोजन 13 से 18 दिसंबर तक होंगे। जबकि महोत्सव 23 दिसंबर तक चलेगा। 6 दिन गीता पर चिंतन, मनन व मंथन करने के लिए बुद्धिजीवी, संत महात्मा और गीता मनीषी जुटेंगे। शिल्प व सरस उत्सव में मेले का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। 

इस बार ये ख़ास तैयारी 
पहली बार सरकार ने 13 से 18 दिसंबर तक प्रदेश के किसी भी कोने से महोत्सव में कुरुक्षेत्र आने के लिए रोडवेज बसों में किराया आधा कर दिया है। वही पहली बार यूपी के बाद गुजरात स्टेट पार्टनर बना है। पुरुषोत्तमपुरा बाग के सामने गुजरात पैवेलियन बनाया है। यहां गुजरात की लोक संस्कृति, रीति रिवाज, पहनावे व खानपान से भी रूबरू हो सकेंगे।

गंगा की तर्ज होगी महाआरती 
वाराणसी में गंगा की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर की रोजाना महाआरती होगी। शाम 6 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में आरती होगी। रोजाना सुबह 11 बजे और शाम 6 बजे मुख्य पंडाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें अभिनेत्री ग्रेसी सिंह, सरताज, सुभरा गहलोतरा आदि कलाकार भी आएंगे।

देश में आएगी सोने-चांदी से बनी है विश्व की सबसे बड़ी श्रीमदभगवद् गीता, 800 किलो है वजन

गोरखपुर में बोले राष्ट्रपति शिक्षा ही, इंसान को अच्छा बनाती हैं

लोकतंत्र का गला घोंट रही पं.बंगाल सरकार : अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -