शक्ति -भक्ति -सख़्ती परिचर्चा के साथ होगा गरबा संचालकों का सम्मान
शक्ति -भक्ति -सख़्ती परिचर्चा के साथ होगा गरबा संचालकों का सम्मान
Share:

इंदौर/ब्यूरो। बदलते समय के साथ शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्रि और गरबोत्सव के आयाम भी बदले हैं। आज के समय के अनुरूप गरबा आयोजन की चुनौतियों और नवाचार की सम्भावनाओं पर केंद्रित सामाजिक परिचर्चा "शक्ति-भक्ति -सख़्ती' का आयोजन स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा शनिवार, 24 सितम्बर को शाम 4 बजे अभिनव कला समाज सभागार में किया जाएगा। 

जिसमें शहर के सबसे प्रमुख गरबा आयोजनों के संचालक अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर शहर के प्रमुख गरबा संचालकों का सम्मान भी किया जाएगा। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि शहर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव, रास उल्लास गरबा महोत्सव, साकेत ना गरबा, माँ कनकेश्वरी गरबा महोत्सव, लक्ष्य गरबा, हिंद रक्षक गरबा महोत्सव, अभ्युदय गरबा, सादगी गरबा महोत्सव , राज गरबा महोत्सव , रेड एफएम डांडिया, रसरंग गरबा महोत्सव , बाणेश्वरी गरबा, रॉयल गरबा महोत्सव, छोटी गरबी, माँ शारदा गरबा महोत्सव, चार भुजानाथ ना गरबा के संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।परिचर्चा के सूत्रधार संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी होंगे।

'राजभर बस्ती में ही नहीं जा सकता ओपी राजभर..', क्या सुभासपा प्रमुख के बुरे दिन आ गए ?

Video: बेबी शॉवर पार्टी में पति की हरकत देख बोलीं बिपाशा, पापा बनने वाले हैं लेकिन...

अगर शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो आपको हो गया मधुमेह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -