जानिए यहाँ गंगा दशहरा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त?
जानिए यहाँ गंगा दशहरा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त?
Share:

9 जून को यानी आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाए जाने का विधान है। इसी के साथ हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व बताया गया है। इसी के साथ शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धरती पर मां गंगा अवतरित हुई थीं। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस शुभ तिथि को गंगा नदी में डुबकी लगाने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

गंगा दशहरा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- आप सभी को बता दें कि गंगा दशहरा की दशमी तिथि गुरुवार, 9 जून 2022 को सुबह 8 बजकर 23 मिनट से लेकर शुक्रवार, 10 जून को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। वहीं इस बीच शुभ घड़ी में आप किसी भी समय आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। जी हाँ और अगर आपके लिए गंगा घाट पर जाकर स्नान करना संभव नहीं है तो बाल्टी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र का महत्व- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण और कन्यास्थ चंद्रमा होगा।  आपको बता दें कि मां गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में ही पृथ्वी पर उतरी थीं। इस वजह से हस्त नक्षत्र में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य पूर्णत: सफल माने जाते हैं। आपको बता दें कि गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र सुबह 4 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा। 


गंगा दशहरा पर बना विशेष योग- ज्योतिष के मुताबिक गंगा दशहरा पर ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर चार शुभ योग बन रहे हैं। जी दरअसल गुरु-चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध रहेगा और इससे गज केसरी और महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। वहीं, वृष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा, सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से पूरे दिन रवि योग रहेगा। इस शुभ घड़ी में दान स्नान का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा।

9 जून को है गंगा दशहरा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

31 मई से शुरू हो रहा गंगा दशहरा पर्व, घर की सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

सपने में दिखे इस तरह की स्त्री तो मालामाल होने के हैं संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -