गांधीनगर: 11 वार्ड की 44 सीटों पर वोटिंग, PM मोदी की मां ने डाला वोट
गांधीनगर: 11 वार्ड की 44 सीटों पर वोटिंग, PM मोदी की मां ने डाला वोट
Share:

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में 11 वार्ड की 44 सीटों पर आज यानि रविवार को मतदान हो रहा है। मिली जानकारी के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबा भी मतदान करने पहुंची। आपको बता दें कि हीराबा की उम्र 100 साल है और वह खुद चलकर बूथ तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी को बता दें कि इस बार यहां भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। इन 11 वार्डों में 44 सीटों के लिए अप्रैल में मतदान होना था, COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। वहीं यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

आपको यह भी जानकारी दे दें कि इससे पहले गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम को समाप्त हुआ। आपको बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सत्तारूढ़ भाजपा के लिए रोड शो किया। यहाँ 2।8 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। साल 2016 में वार्ड की संख्या 8 थी और हर वार्ड में 4 सीट हैं। वहीं अब वार्ड की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बीते समय हुए चुनावों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने 16-16 सीट पर जीत दर्ज की थी।

वहीं इस बार आम आदमी पार्टी के मैदान में होने के कारण त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी का दावा है कि गुजरात के लोग उसे भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में देख रहे हैं। बीते 29 सितंबर को ही AAP के मनीष सिसोदिया ने रोड शो किया था। वहीं कांग्रेस ने इस बार छोटी-छोटी बैठकों और घर-घर जाकर प्रचार पर ज्यादा जोर दिया। बात करें बीजेपी के बारे में तो BJP ने आखिरी वक्त में पेथापुर से कुडासन तक 20 किलोमीटर का रोड शो किया, जिसमें गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने हिस्सा लिया था।

भवानीपुर में ममता मारेंगी बाजी या भाजपा का होगा जलवा? वोटों की गिनती जारी

अब घर बैठे भक्तों को मिलेगा मां छिन्नमस्तिका का प्रसाद

Video: 'ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर है।।मुसलमान हमारे असली वोटर।।', अखिलेश यादव के MLA के बिगड़े बोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -