देश का सबसे 'भ्रष्ट परिवार' है गांधी परिवार, 3 सदस्य जमानत पर बाहर - गौरव भाटिया
देश का सबसे 'भ्रष्ट परिवार' है गांधी परिवार, 3 सदस्य जमानत पर बाहर - गौरव भाटिया
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी हेडक्वार्टर में मंगलवार (26 दिसंबर) को एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।  गौरव भाटिया ने कांग्रेस ‘कट्टर पापी परिवार’ और ‘भारतीय सियासत का सबसे भ्रष्ट परिवार’ करार दिया। गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर जवाब देना चाहिए। 

गौरव भाटिया ने कहा कि, कांग्रेस का काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को देना है। 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 125 बीघा भूमि किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों हरिराम और नाथाराम को आवंटित की गई। उन्होंने आगे कहा कि जब राजस्थान में भाजपा की सरकार आई तो इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। जब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले की जांच की, तो पता चला कि ये दोनों व्यक्ति मौजूद ही नहीं हैं और फर्जी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विवादित जमीन को बाद में स्काईलाइन हॉस्पिटैलिटी को बेच दिया गया, जिसमें रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की हिस्सेदारी है। गौरव भाटिया ने आगे कहा कि भ्रष्ट गांधी परिवार सोचता है, यह कानून की पहुंच से बाहर है, मगर पीएम नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसी के समर्पण से कोई नहीं बच सकता।

गौरव भटिया ने यह भी दावा किया कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय भी किसानों की भूमि हड़प ली गई थी। गौरव भाटिया ने इस दौरान नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले का भी उल्लेख किया। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के दोनों पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच का उल्लेख करते हुए भाटिया ने कहा कि, ये भारतीय सियासत का सबसे भ्रष्ट परिवार हैं। परिवार के 3 सदस्य भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर हैं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के लिए यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है।

गिरफ्तार हुआ JDU विधायक का बेटा, पुलिस को दी थी चुनौती

'चाटुकारिता की पराकाष्ठा..', राहुल गांधी को 'श्री राम' बताने पर भड़की भाजपा

अखिलेश-मायावती ने ठुकराया राहुल गांधी का आमंत्रण, कांग्रेस की 'यात्रा' में नहीं होंगे शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -