पंजाब के सहसंघ संचालक गगनेजा की मौत
पंजाब के सहसंघ संचालक गगनेजा की मौत
Share:

चंडीगढ़ : आरएसएस के पंजाब प्रांत के सह संघ संचालक और सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा का आज प्रातः 8.45 बजे निधन हो गया। दरअसल वे जालंधन में हुए हमले में घायल हो गए थे। उका उपचार लुधियाना के डीएमसी हीरो हार्ट अस्पताल में किया जा रहा था। मगर उन्होंने जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए आखिरकार गुरूवार को अंतिम सांस ली। दरअसल जगदीश गगनेजा अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे।

जब वे लौटते समय ज्योति चैेक के पास पहुंचे तो तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। गोलीबारी होने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार दिया गया मगर किडनी में इन्फेक्शन होन के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन पर हमले का विरोध आरएसएस, भाजपा और अन्य सहयोगी संगठनों ने किया था। उनके निधान के बाद बड़े पैमाने पर नेता अस्पताल और उनके घर पहुंचे। तो दूसरी ओर भाजपा और अन्य संगठनों ने अपने आयोजन रोक दिए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -