प्रदेश कांग्रेस महिला का महिला उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा, पुलिस को भेट की चूड़ियां
प्रदेश कांग्रेस महिला का महिला उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा, पुलिस को भेट की चूड़ियां
Share:

भोपाल: महिलाओं पर प्रदेश में बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस महिला ने रैली निकाल कर इसका विरोध किया है, दरसल मध्यप्रदेश महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के मामले में देश में अव्वल स्थान पर है, इसी बात को लेकर प्रदेश कांग्रेस महिला ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री निवास की और मोर्चा निकाल कर अपना विरोध दर्ज़ करवाया है.

महिला मोर्चा द्वारा सर्वप्रथम रानीपुरा चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया था, जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी शोभना, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान द्वारा वह मौजूद लोगो को सम्भोदित किया गया.

जिसके बाद महिला मोर्चा ने रैली को आरम्भ करते हुए मुख्यमंत्री निवास की और प्रस्थान किया, लेकिन पुलिस द्वारा रैली को बाणगंगा चौराहे पर ही रोक लिया गया, जहां महिला कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिस को चूड़ियां भेट करते हुए अपनी गिरफ़्तारी दी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -