2024 लोकसभा चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे अखिलेश यादव ? सपा प्रमुख ने किया ऐलान
2024 लोकसभा चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे अखिलेश यादव ? सपा प्रमुख ने किया ऐलान
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अभी से 2024 के लोकसभा चुनावों कि तैयारी शुरू कर दी है। आज यानी गुरुवार (24 नवंबर) को अखिलेश ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया ने कहा है कि वह 2024 का चुनाव कन्नौज लोकसभा से लड़ेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार, डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, खाली बैठा हूं क्या करूंगा। चुनावी तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि जहां से पहली दफा चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी ही फैसला करेगी कि चुनाव में क्या करना है। बता दें कि, डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि, अखिलेश यादव ने अपना सियासी सफर कन्नौज लोकसभा सीट से ही शुरू किया था, जहां से वर्ष 2000 में उपचुनाव में वे सासंद चुने गए थे। इसके बाद 2004 में दोबारा और 2009 में तीसरी बार अखिलेश ने यहां से लोकसभा चुनाव जीता। वर्ष 2012 में अखिलेश यादव, यूपी के सीएम बन गए थे, जिसके बाद उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट छोड़ दी थी। इसके बाद कन्नौज सीट से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव 2012 में निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुईं थीं और 2014 में उन्होंने दोबारा इस सीट से जीत हासिल की, मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट को सपा के हाथों से छीन लिया था।

‘चेतावनी नहीं, धमकी समझो, महाराष्ट्र पर आंख उठा कर देखा तो…’, कर्नाटक के CM को संजय राउत की खुली धमकी

फिर मुश्किलों में आज़म खान, जया प्रदा को लेकर दिया था बेहद अश्लील बयान

चुनाव गुजरात में हो रहे और कार्यवाही मध्यप्रदेश के झाबुआ-आलिराजपुर में हो रही...!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -