इस्लाम को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया बेहद आपत्तिजनक बयान, मच सकता है बवाल
इस्लाम को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया बेहद आपत्तिजनक बयान, मच सकता है बवाल
Share:

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस्लाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैक्रों ने इस्लाम को एक ऐसा धर्म बताया है जिसके कारण आज पूरी दुनिया में संकट है। उन्होंने फ्रांस में एक भाषण देते हुए इस्लामी कट्टरपंथ से लड़ने की बात कही। बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब मैक्रों ने इस्लाम धर्म को लेकर इस प्रकार की बात कही हो। 

इससे पहले भी फ्रांस के राष्ट्रपति इस्लाम धर्म को कट्टरता और नफरत फैलाने वाला कह चुके हैं।  बता दें कि फ्रांस की कुल आबादी में से लगभग 60-65 लाख मुस्लिम हैं। इसी वर्ष तक़रीबन आठ महीने पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में विदेशी इमामों के आने पर पाबन्दी लगा दी थी। उस वक़्त राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा था कि सरकार ने यह निर्णय कट्टरपंथ और अलगाववाद रोकने के लिए किया है।

उनके कहने का मतलब स्पष्ट था कि फ्रांस में जो इमाम मौजूद हैं उन्हें स्थानीय भाषा यानी फ्रेंच सीखना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि फ्रांस में रहने वालों को कानून का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इनकी वजह से देश में कट्टरपंथ और अलगाववाद का खतरा है। हम इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बाज़ार में हलचल, क्रूड आयल के दाम गिरे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए H-1B वीजा प्रतिबंध पर लगी रोक

न्यूजीलैंड के नागरिक अब कर सकते है ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -