इंडिया आकर पेरिस की खुशी में लगे चार चांद, वीडियो हुआ वायरल
इंडिया आकर पेरिस की खुशी में लगे चार चांद, वीडियो हुआ वायरल
Share:

मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन पिछले कुछ दिनों इंडिया में ही थी। लेकिन अब वापस रवाना हो चुकी है। अमेरिकन सिंगर इंडिया अपने काम से आईं थीं। दरअसल वो यहां अपने परफ्यूम लॉचिंग के सिलसिले में आई हुई थी,  पेरिस हिल्टन को भारत में देखकर फैंस बहुत खुश थे। वहीं भारत भी पेरिस हिल्टन को बहुत पसंद आया। अभिनेत्री ने अपने प्रमोशन के दौरान लोकल को सपोर्ट करती हुई दिखाई दी।

दरअसल पेरिस हिल्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो साझा कर दिया है। जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री पूरी तरह से भारत के रंग रंगी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेरिस हिल्टन एक के उपरांत एक इंडियन आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ अभिनेत्री ने इस वीडियो के लिए लहंगा भी पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनका ऐसा अवतार देखकर बहुत खुश हैं।

शेयर किए गए वीडियो में पेरिस मिरर सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है। इस एक वीडियो में उन्होंने अपने कई सारे आउटफिट साझा किए है। एक्ट्रेस ने जो एक लहंगा पहना है उसका मिरर वर्क बहुत खूबसूरत है। वहीं पेरिस ने एक शरारा और एक कुर्ती भी पहनी हुई है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, मुझे लोकल डिजाइनर्स के कपड़े पहनना अच्छा लगता है जब मैं इंडिया आती हूं। भारतीय डिजाइनर्स के ये डिजाइंस मुझे बहुत अच्छे लगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paris Hilton (@parishilton)

पेरिस हिल्टन का हॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस जब इंडिया पहुंची तो उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया। पेरिस हिल्टन ने बताया कि इंडिया में उन्हें वहां के रंग-बिरंगे परिधानों ने अपनी ओर खींचा। बता दें, पेरिस दो दिन के भारत दौरे पर थीं। अब वो वापस लौट चुकी हैं।

मार्वल के दीवानों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई दिवाली से पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग

परफ्यूम लॉन्च इवेंट के लिए इंडिया पहुंची पेरिस हिल्टन

नई गर्लफ्रेंड संग स्पॉट हुए किम के पूर्व पति

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -