कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भाजपा में की घर वापसी, विधानसभा चुनाव से पहले थामा था कांग्रेस का दामन
कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भाजपा में की घर वापसी, विधानसभा चुनाव से पहले थामा था कांग्रेस का दामन
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, जो 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पूर्व सीएम-वरिष्ठ पार्टी नेता बीएस येदियुरप्पा और राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की उपस्थिति में फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शेट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की है। 
 
जगदीश शेट्टार के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले डी के शिवकुमार ?

इससे पहले बुधवार को, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को अपने पाले में वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। मैसूरु जिले के बयालुकुप्पे में पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि, "कई भाजपा नेता शेट्टार की वापसी के लिए बेताब हैं, जो अब कांग्रेस पार्टी में हैं। यह पार्टी में कमजोरी का एक स्पष्ट संकेत है। उनके (भाजपा) पास  आगामी आम चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं।"

शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और JDS नेतृत्व और आत्मविश्वास की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं और इसलिए उन्होंने हाथ मिला लिया है। अब वे शेट्टार को फिर से पार्टी में लाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "हमने भाजपा को दूर रखने के लिए एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया था। अब, कुमारस्वामी उन्हीं लोगों को गले लगा रहे हैं, जिन्होंने उनकी सरकार गिराई थी। यह अपवित्र गठबंधन दोनों पार्टियों की स्थिति का स्पष्ट उदाहरण है।

बता दें कि, 10 मई, 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले, शेट्टार ने चुनाव लड़ने का टिकट नहीं मिलने के कारण विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया था और विपक्षी कांग्रेस ने तुरंत उन्हें पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। शेट्टार का फैसला तब आया था, जब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार उन्हें जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में विधानसभा  अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को सौंपा था।

अगले 10 दिनों में शुरू हो जाएगा ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम का एक्सपोर्ट, दुनिया में बढ़ेगा भारत का कद - DRDO चीफ एस वी कामत

सोने की खदान धंसने से 70 श्रमिकों की मौत, अफ्रीकी देश में दुखद हादसा

'इकॉनमी को रफ़्तार देगा ग्वालियर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल..', केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया- कब तक होगा तैयार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -