BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं सौरव गांगुली, रेस में सबसे आगे है नाम
BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं सौरव गांगुली, रेस में सबसे आगे है नाम
Share:

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष की रेस में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे BCCI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। अध्यक्ष पद की रेस में बृजेश पटेल का नाम भी आ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, BCCI की राज्य इकाइयों की अनौपचारिक बैठक में जय शाह को सचिव बनाने पर आम सहमति बन चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाना भी तय माना जा रहा है। किन्तु BCCI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर राय स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि BCCI अध्यक्ष पद की दौड़ में सौरव गांगुली और बृजेश पटेल सबसे आगे हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन आज है। बहरहाल माना जा रहा है कि सभी प्रत्याशी निर्विरोध ही अपने-अपने पद पर चयनित हो जाएंगे। गांगुली और बृजेश के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिलहाल क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं। यदि वे BCCI के नए अध्यक्ष बनते हैं तो वह सितंबर 2020 तक इस पद को संभालेंगे।

पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका का यह पूर्व दिग्गज गेंदबाज करने जा रहा है क्रिकेट में वापसी, ले चुका था संन्यास

बीसीसीआई के अधिकारियों ने सीओए पर लगाया मनमानी का आरोप, जानें मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -