पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारतीय सेना का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारतीय सेना का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों को समर्थन देने और उसमें संलिप्तता के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि भारत ने इस अधिकारी को लेकर कहा है कि इस अधिकारी की भारतीय नौसेना के समय से पहले सेवानिवृत्ति हो चुकी है, इससे सरकार का कोई संबंध भी नहीं है। 

पाकिस्तान की ओर से इस बात को लेकर दावा किया गया कि राॅ हेतु कार्य करने वाले भारतीय नौसेना के कमांडर रैंक के अधिकारी कुलभूषण जादव को लेकर इस तरह की बातें कही गईं। 

इस अधिकारी को बलूचिस्तान के चमन से पकड़ा गया। पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया और उनसे पाकिस्तान में अवैध तरह से इस अधिकारी के प्रवेश करने को लेकर चर्चा की। बलूचिस्तान और कराची में विध्वंसक गतिविधियों में अधिकारी की संलिप्तता के मसले पर डिमार्श के जरिये पाकिस्तान ने विरोध जताया। भारत ने अपना पक्ष रखा और कहा कि यह अधिकारी सेना से काफी पहले ही रिटायर हो चुका है। 

इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि जिस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई है उसका भारतीय नौसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने के बाद से कोई संबंध नहीं है, उन्होंने कहा कि भारत किसी अन्य देश के आंतरिक मसले पर कोई दखल नहीं देता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -