पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर का दुखद निधन, 70 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर का दुखद निधन, 70 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
Share:

लखनऊ: आगरा के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर का देहांत हो गया है। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 70 वर्ष की आयु में अजय सिंह ने मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। आगरा के समाजसेवी अरविंद चाहर ने इस संबंध में जानकारी दी गई है। अजय सिंह चाहर मूलरूप से किरावली तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव जैंगारा के निवासी थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1950 को हुआ था। 

उस वक़्त उनके पिता कैप्टन भगवान सिंह बुलंदशहर के डीएम थे। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक और न्यूजीलैंड में मास्टर्स की डिग्री की। इसके बाद न्यूजीलैंड में ही टेलीविजन में पब्लिसिटी और प्रोमोशन अधिकारी रहे। फीजी में फीजी टाइम्स अखबार में वरिष्ठ उप सम्पादक के पद पर काम किया। इसके साथ ही वे किसान ट्रस्ट के दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार असली भारत में 1980 से 1992 तक संपादक रहे। उन्होंने कई अन्य मीडिया संस्थानों में भी सेवाएं दीं।  अजय सिंह पत्रकारिता से सियासत में आए थे। वो 1986 से 1989 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेंबर रहे। इसके बाद 1989 में आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीता और वीपी सिंह सरकार में उप रेलमंत्री का पद संभाला। उन्होंने आगरा से मुंबई तक लश्कर एक्सप्रेस चलवाई थी। अछनेरा में कोच फैक्टरी मंजूर कराई, जो सरकार गिर जाने की वजह से लग नहीं पाई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के मित्र धर्मवीर सिंह चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय सिंह ने आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत कराई थी। उनके पिता कैप्टन भगवान सिंह फिजी में राजदूत थे। वो स्वयं भी 2005 से 2007 के बीच फिजी में भारत के उच्चायुक्त रहे। वो अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रमुख भी रहे। अजय सिंह के निधन पर आगरावासियों ने शोक जाहिर किया है। 

लगातार पांचवे दिन गिरे सोने के दाम, चांदी की कीमत में भी आई भारी गिरावट

देश में कब शुरू होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स ? विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब

कैंसिल ट्रेन टिकट के रिफंड को लेकर ना हों परेशान, रेलवे ने कर दिया है बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -