रद्द हुई भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता
रद्द हुई भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के मध्य शुक्रवार से आयोजित होने वाली विदेश सचिवीय स्तर की वार्ता आखिरकार टाल दी गई है। भारत सरकार द्वारा इस मामले में फैसला लेकर चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि वार्ता रद्द होने की औपचारिक घोषणा आज शाम तक की जा सकती है। इस वार्ता के रद्द होने से पाकिस्तान पर पठानकोट हमले को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ा है। पाकिस्तान के पठानकोट हमले में मास्टरमाइंउ और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को पाकिस्तान में पकड़े जाने की जानकारी सामने आई।

मगर भारत ने इस मामले में पाकिस्तान से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप द्वारा यह कहा गया कि भारत को पाकिस्तान की ओर से इन आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर पुष्ट जानकारी नहीं दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को विदेश सचिव स्तरीय चर्चा होने के लिए भारत तैयार नहीं है। 

भारत पठानकोट हमले के आरोपियों को लेकर पाकिस्तान की ओर से सख्त कार्रवाई करना चाहता है। भारत द्वारा इस मामले में रूख स्पष्ट कर दिया गया। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान जब तक आतंकरोधी कार्रवाई नहीं करता है तब तक पाकिस्तान से किसी भी तरह की चर्चा नहीं की जाएगी।

फ्रांस दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली लौटने पर पाकिस्तान से चर्चा किए जाने को टालने की घोषणा की गई है। डोभाल द्वारा पत्रकारों को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस वार्ता को लेकर जानकारी प्रदान की जा सकती है। पाकिस्तान द्वारा मसूद अजहर और उसके भाईयों को पकड़ लिया गया है।

इस दौरान करीब 12 लोगों को पकड़े जाने की सूचना मीडिया में दी गई है। इस तरह की जानकारी आने के बाद भारत के विदेश सचिव ए. जयशंकर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भेंट की। पाकिस्तान सरकार द्वारा इस मामले की आधारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -