दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कोहरा छाने से वैज्ञानिक आश्चर्य में
दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कोहरा छाने से वैज्ञानिक आश्चर्य में
Share:

इस्लामाबाद। भारत में सर्द मौसम का अनुभव होने के अलावा, अब यह जानकारी सामने आई है कि, दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कोहरे की एक परत छाई हुई है। जानकारी सामने आई है कि, इंडो गैंगटिक प्लेन में कोहरे की एक परत बनी हुई है। वैज्ञानिक, इसका अध्ययन करने में लगे हैं। यह परत, पाकिस्तान से प्रारंभ होकर बंगाल तक बनी हुई है। इसका अध्ययन, सैटेलाईट मैपिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

बता दे कि, इसकी शुरूआत 3 जनवरी प्रातः 9.30 बजे से हुई। मिली जानकारी के अनुसार, समूचे विश्व में इतने बड़े क्षेत्र में कोहरे की परत देखने को नहीं मिली। यही नहीं, कैलिफोर्निया प्लेन क्षेत्र में भी इस तरह की घटना नहीं हुई। दूसरी ओर, समूचे विश्व में इंडो गैंगटिक रीजन में भी 1500 से करीब 2 हजार किलोमीटर में, कोहरा छाने की जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे को लेकर, ऐसे हालात, करीब 4 से 5 दिन तक अनुभव किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि, मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डाॅ. देवेंद्र प्रधान ने इस मामले में कहा कि, दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में फिलहाल कोहरा छाया रह सकता है। गौरतलब है कि, न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस पर बना रह सकता है। वातावरण में धुंध छाने और कोहरे की इतनी बड़ी परत बनने को लेकर वैज्ञानिक विभिन्न कारणों का अध्ययन करने में लगे हैं।

 

सर्द मौसम के बाद भी तापमान में हो रहा इजाफा!

रैन बसेरों की व्यवस्था देखने पहुंचे सीएम योगी

ठिठुरा उत्तर भारत: शीतलहर से हुई मौतें

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -