सिविल लाइन्स तक पहुंचा बाढ़ का पानी, बढ़ा में डूबकर एक शख्स की मौत
सिविल लाइन्स तक पहुंचा बाढ़ का पानी, बढ़ा में डूबकर एक शख्स की मौत
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में बाढ़ का पानी अब सारी सीमाएं लांघकर शहर के कई क्षेत्रों में पहुच गया है। कश्मीरी गेट, ITO जैसे क्षेत्रों के बाद पानी सिविल लाइन्स तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचने के साथ पानी मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय के नजदीक तक पहुंच गया। उधर, सनलाइट कॉलोनी क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। बुधवार को ही 45 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने के पश्चात् यमुना ने दिल्ली में तबाही के संकेत दे दिए थे। बृहस्पतिवार प्रातः तक पानी 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिल्ली के कई क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया। बाढ़ के कारण कई सड़कों को बंद करना पड़ा है तो यमुना किनारे कॉलोनियों में कई फीट पानी आ गया है। हजारों व्यक्तियों को जान बचाकर शिविरों में भागना पड़ा है।

मयूर विहार फेज वन, वजीराबाद, खजूरी, राजघाट जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दर्जनों सड़कों को बंद करना पड़ा है। दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र  में भी पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। यमुना किनारे बसे NCR के दूसरे क्षेत्रों में भी पानी लबालब हो गया है। दिल्ली की बाढ़ में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र में यमुना में शख्स का शव दो दिन बाद बरामद किया गया है। 40 वर्षीय मनोज सोमवार को मंडावली क्षेत्र यमुना किनारे में सब्जी बेचने गया था। बुधवार को उसका शव सराय काले खां क्षेत्र से यमुना से बरामद हुआ। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। मनोज सरायकाले खां फ्लाईओवर के समीप स्थित झुग्गी बस्ती में रहता था।

पूर्वी भारत की सड़क यात्रा पर से पहले अवश्य जाने यह शीर्ष 5 गंतव्य

जानिए क्या है? महाकाल की शाही सवारी का महत्व

पश्चिम भारत की रोड ट्रिप पर जाने का बना रहे आप प्लान, तो जान लीजिये यह 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -