जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार, सड़कों पर फंसे वाहन, वैष्णो देवी का नया रूट बंद
जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार, सड़कों पर फंसे वाहन, वैष्णो देवी का नया रूट बंद
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के बाद से हालात बहुत खराब हो गए हैं। बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण कई जगहों पर मिट्टी धंस गई है। जिसके चलते स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं। जम्मू में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई स्कूल परिसरों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। इतना ही नहीं, चिनाब नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान से पार पहुंच गया है। मिट्टी धंसने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रियासी के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से सभी लोगों को घर के भीतर रहने और सड़क पर स्लाइड और स्लिप से सावधान रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, गांदरबल जिले में कीचड़ खिसकने से श्रीनगर-लेह हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है। भारी बारिश के बाद जलजमाव वाली सड़कों पर कई वाहन फंस चुके हैं, जिनकों हटाने का कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में रात से हो रही बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

चिनाब के बढ़ते जलस्तर के मद्देनज़र अलर्ट जारी कर सभी लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। जम्मू पुलिस SDRF प्रशासन की टीमें नदी की मूवमेंट पर नजर रखी हुईं हैं। आज चिनाब के पास स्थित अखनूर में नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। SDRF की टीम भी यहां पर तैनात कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि नदी के निकट ना जाएं।

हाथरस पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को 3 माह में नौकरी दे यूपी सरकार- हाई कोर्ट का आदेश

येन के मुकाबले डॉलर में गिरावट, क्या जापान की अर्थव्यवस्था में हो रहा है सुधार ?

बरेली में बंदरों की दहशत, कई लोगों को काटकर किया घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -