बिलावली तालाब में हुई मछलियों की मौत, जल के दूषित होने की आशंका
बिलावली तालाब में हुई मछलियों की मौत, जल के दूषित होने की आशंका
Share:

इंदौर। बारिश के मौसम में बिलावली तालाब में मछलियों की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी मानसून की बारिश नहीं हो रही है मगर माना जा रहा है कि तालाब का जल दूषित हो गया था और इसी दूषित जल के चलते बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हो गई है हालांकि इस मामले में किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं मिला है।

बारिश न होने के कारण तालाब का अधिकांश भाग सूख गया है और जो जल है वह भी खराब हो रहा है। मछलियों के बड़े पैमाने पर तालाब में मारे जाने की जानकारी जब नगर निगम और जल विभाग के दल को मिली तो वे वहां पहुंचे। कुछ लोग वहां पर अवैधतौर पर मछलियां पकड़ रहे थे।

इन लोगों को तालाब से भगा दिया गया। दरअसल छोटे बिलावली की पाल परखने हेतु बड़े बिलावली का पानी छोटे तालाब में छोड़ दिया गया। नगर निगम द्वारा मछली पालन हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। मगर इसके पूर्व करीब 1 हजार से भी अधिक मछलियों की मौत हो गई। अब नगर निगम ने अपने अमले के लिए तालाब की सफाई के निर्देश दिए हैं।

बारिश के मौसम में मछली खाने से हो सकता है सेहत को नुकसान

जानिए कैसे हुई थी हॉलीवुड एक्ट्रेस कैरी फिशर की मौत

चेहरे को झुर्रियों से दूर रखता है मछली का तेल

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -