डर्टी गर्ल विद्या बालन बनी वांटेड
डर्टी गर्ल विद्या बालन बनी वांटेड
Share:

एक्ट्रेस विद्या बालन अब एक वांटेड हो गई है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके पोस्टर भी रिलीज हो गए हैं। अरे, भई डर्टी गर्ल ने कोई गलत काम नहीं किया है। दरअसल यह विद्या बालन का नया अवतार है। विद्या का यह नया अवतार फिल्म निर्देशक सुजाॅय घोष की हिट थ्रिलर फिल्म ‘कहानी’ के सीक्वल के लिए है। सीक्वल का नाम ‘कहानी 2 दुर्गा रानी सिंह है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के लिए निर्देशक सुजॉय घोष और विद्या बालन फिर एक बार एक साथ आए हैं। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं।

जिसका टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें उनकी फोटो के साथ वांटेड लिखा हुआ है। इस फिल्म में विद्या दुर्गा रानी सिंह के किरदार में नजर आएंगी। कहानी की अपार सफलता के बाद विद्या इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर से दमदार किरदार निभाती दिखाई देंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का पोस्टर काफी युनिक है। जिसे देख आप भी अचंभित रह  जाएंगे। यह फिल्म 2 दिसम्बर 2016 को रिलीज होगी।

आपको बता दें कि विद्या ने कहानी में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था, जो पति को ढ़ूंढने के लिए एक मिशन पर रहती हैं। सुजॉय के मुताबिक, विद्या बालन ने इस फिल्म में वॉन्टेड क्रिमिनल का किरदार निभाया है। जो किडनेपिंग और मर्डर की आरोपी है। अर्जुन रामपाल ने पुलिस वाले का रोल किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -