तिमोर में खुलेगा पहला भारतीय दूतवास ! ASEAN समिट में पीएम मोदी ने किया ऐलान
तिमोर में खुलेगा पहला भारतीय दूतवास ! ASEAN समिट में पीएम मोदी ने किया ऐलान
Share:

जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार (7 सितंबर) को तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने के फैसले का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी में वार्षिक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में, प्रधान मंत्री ने डिली, तिमोर-लेस्ते में एक भारतीय दूतावास स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की।

 

इसमें कहा गया है कि, "यह निर्णय आसियान को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व और तिमोर लेस्ते के साथ उसके संबंधों का प्रतिबिंब है।" विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले का तिमोर लेस्ते और आसियान सदस्य देशों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। बता दें कि, तिमोर लेस्ते इसके पूर्ण सदस्य बनने से पहले, 2022 में एक पर्यवेक्षक के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) में शामिल हुए था। उल्लेखनीय है कि,  आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है, और भारत और अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं। बता दें कि, पूर्वी तिमोर-भारत संबंध अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। जकार्ता, इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास को समवर्ती रूप से पूर्वी तिमोर से मान्यता प्राप्त है। लेकिन, अब तक पूर्वी तिमोर का भारत में कोई राजनयिक प्रतिनिधित्व नहीं है। आज 7 सितंबर 2023 को भारत ने डिली (पूर्वी तिमोर की राजधानी) में एक दूतावास खोलने की घोषणा की है।

इससे पहले पीएम मोदी ने आज यानी गुरुवार (7 सितंबर) को कहा कि इंडोनेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना उनके लिए सम्मान की बात है। इंडोनेशिया के जकार्ता में शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, "हमारी साझेदारी चौथे दशक में पहुंच गई है। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को बधाई देना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने भारत-आसियान मैत्री दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया।"

भारत की पहली सोलर सिटी बनी सांची, CM शिवराज ने किया उद्घाटन

'लव जिहाद बंद करो..', बौद्ध लड़की से निकाह कर धर्म बदला, सड़कों पर उतरे बौद्ध संगठन, धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग

अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, सीएम रुके, मुस्कुराए और आगे बढ़ गए, Video

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -