दिल्ली के कोर्ट में फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत, आरोपी गिरफ्त में
दिल्ली के कोर्ट में फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत, आरोपी गिरफ्त में
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा न्यायालय में प्रातः 11 बजे के लगभग रूम नंबर 73 में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। इस तरह की फायरिंग में हेड काॅन्स्टेबल राम कुमार को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल हमलावरों ने अचानक फायरिंग की। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिसकर्मी को हमलावरों की ओर से पांच गोलियां दागी गई थीं।

दिल्ली के कडकडडूमा न्यायालय में प्रातः 11 बजे गोलियों की आवाज़ गूंजी। गोलियों की आवाज़ न्यायालय परिसर के बाहर तक सुनाई दे रही थी। गोलियों की आवाज़ सुनकर न्यायिक कार्यों में लगे लोग और अन्य लोग आश्चर्यचकित हो गए। अधिकांश लोग बाहर की ओर दौड़े। जब उन्होंने कोर्ट परिसर में देखा तो यहां कुछ आरोपी भागने के चक्कर में थे। फायरिंग में जज बाल बाल बच गए।

कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। न्यायालय में सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। दूसरी ओर घटना की जानकारी सीसीटीवी के माध्यम से लेने की भी तैयारी की जा रही है। इन सवालों पर विचार किया जा रहा है कि आखिर कोर्ट रूम तक आरोपी पहुंचे कैसे। पुलिस द्वारा फायरिंग कर हमलावरों को रोक दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -