भारतीय सेना की गति के कारण आश्चर्य में पड़ गया था पाकिस्तान
भारतीय सेना की गति के कारण आश्चर्य में पड़ गया था पाकिस्तान
Share:

नई दिल्ली : कारगिल युद्ध में 8 वीं माउंटेन डिवीजन का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मोहिंदर पुरी द्वारा कहा गया कि भारतीय सेना द्वारा जिस गति और स्वत: स्फूर्त तरह से हमला किया गया उससे शत्रु आश्चर्य में पड़ गया। जिसके कारण वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में सफलता प्राप्त हुई थी। पुरी की नई पुस्तक कारगिल-टर्निंग द टाईड में भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध के क्षेत्र में शौर्य और धैर्य का रोमांचक वर्णन किया गया है। 

पुस्तक में 8 वीं माउंटेन डिवीज़न के युद्ध के अंतर्गत अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर वर्णन हुआ है। डिवीजन को आॅपरेशन विजय के तहत द्रास-मशकोह सेक्टर से दुश्मन को हटाने का कार्य सौंपा गया था। उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने अभियान को हाथ में लेने के बाद अपनी प्रचंडता से दुश्मन को आश्चर्य में डाल दिया। दुश्मन के खिलाफ उनके अभियान को बड़ी तेजी से संचालित किया गया। दुश्मन को बड़ा हैरान कर दिया गया।

यह बात उन कारणों में से है जिसके कारण वे दुश्मन को वहां से निकालने में सफल हुए। मेजर जनरल पुरी द्वारा इस तरह की घटना का हवाला दिया गया और कहा गया कि महत्वपूर्ण तोलोलिंग चोटी पर कब्जे के प्रयास किए गए मगर वे सफल नहीं हो पाए फिर अगली शाम को जवानों को हमला करने के लिए कहा गया। मगर जब तक वे अपने मुख्यालय पहुंचते भारत उस चोटी को जीत चुका था।

तोलोलिंग की चोटी को महत्वपूर्ण स्थल माना जा रहा है। श्रीनगर - लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक ऊपर यह मार्ग स्थित है। सामरिक लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है। इसे जीत लेने के बाद भारतीय सैनिकों ने 6 दिन में ही श्रृंखलाबद्ध अभियान के माध्यम से 4 बाहरी क्षेत्रों कोघुसपैठियों से मुक्त करवा लिया था। पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन मानेकशा सेंटर में हुआ। मलिक स्वयं 2006 में इस विषय पर कारगिल फ्राॅम सरप्राइज टू विक्ट्री लिख चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -