बजट 2021 से नहीं हुआ मनोरंजन इंडस्ट्री को फायदा, यह एक्टर बोला- 'नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या'
बजट 2021 से नहीं हुआ मनोरंजन इंडस्ट्री को फायदा, यह एक्टर बोला- 'नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या'
Share:

बीते सोमवार यानि 1 फरवरी, 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश कर दिया है। आप जानते ही होंगे नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अपने तीसरे बजट में निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए करोड़ों रुपये के खर्च की घोषणा की। वहीं इस बजट से मनोरंजन जगत को कोई लाभ नहीं हुआ है। आप जानते ही होंगे भारतीय मनोरंजन उद्योग एक ऐसा उद्योग है जो देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाता है। ऐसे में जब आम बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला तो बड़ी बड़ी हस्तियां निराश हो गईं हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं कभी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा रहे अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा।

उन्होंने नाराजगी जताई है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत ही स्मार्ट बजट है, जिसमें उस स्रोत या संसाधन का उल्लेख नहीं किया गया जहां से धन निकाला जाएगा। देश के उत्तरी क्षेत्र की हमारी बहनों के लिए बहुत से लंबे वादे किए गए थे, लेकिन बजट में कुछ भी प्रतिबिंबित नहीं हुआ। इसमें मेरे गृह राज्य बिहार को एक तिहाई भी नहीं मिला।' इसी के साथ उन्होंने बजट को लेकर एक गाना भी गाया जो यह था- ‘कसमें वादे प्यार वफा सब वादें हैं वादों का क्या…’

वहीं आगे उन्होंने बातचीत में कहा, 'फिल्म जगत को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। आम बजट में उसके बारे में बात ही नहीं की गई। केंद्र ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है, इसे लेकर पहले ही राज्यों के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है। यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वह 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलेंगे या फिर 50 प्रतिशत पर यूं ही चलने देंगे। अगर ऐसे ही जारी रहा तो नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या।' वहीं उनके अलावा भी कई हस्तियों ने बजट को गलत बताया है।

MP: बीजेपी नेता राम मंदिर के चंदे से शराब पी जाते हैं- कांतिलाल भूरिया

2021-22 में एयर इंडिया का विनिवेश होगा और अधिक

ममता-धनखड़ में फिर टकराव, गवर्नर के अभिभाषण के बिना ही पेश होगा राज्य का बजट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -