भारत में हिंदुत्व के नाम पर झगढ़े-फसाद बंद होंः महबुबा मुफ्ती
भारत में हिंदुत्व के नाम पर झगढ़े-फसाद बंद होंः महबुबा मुफ्ती
Share:

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर की बड़ी पार्टी पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत में हिंदुत्व के नाम पर कुछ तबके के लोग देश में हिंदु-मुस्लिमों की भावनाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर रहें हैं। उन्होंने कहा की सहिष्णुता भारत देश की पहचान हैं। जिस तरह से आईएस जैसे आंतकवादी संगठन जैहाद के नाम पर मुस्लिमों को भड़काते हैं उसी प्रकार ये कथित हिंदुवादी लोग हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओं को भड़का रहें हैं। अगर ये सब नहीं रूका तो भारत में भी इराक,सीरीया और अफगान जैसे हालात होने की प्रबल संभावना है।

महबूबा मुफ्ती पीडीपी की अध्यक्ष है और राजनीती में एक विशेष कद रखती हैं। वे दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी पीडीपी और भाजपा कश्मीर में अच्छा काम कर रही हैं लेकिन वे भारत में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर गंभीर हैं। मुफ्ती ने कहा की भारत में कुछ कथित हिंदुत्ववादी लोग धर्म के नाम पर हिंदुओं की भावनाओं को भड़का रहे है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मीडियों को संबोधित करते हुए कई प्रश्नों के जवाब दिए। इस दौरान जब उनसे प्रश्न किया गया कि क्या वे अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की जगह कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगी। तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा की में इस मामलें में अभी कुछ भी कहने की स्थिती में नहीं हुं। उन्होंने कहा कि में केवल यहां मिडिया को संबोधित करते हुए बस इतना कहना चाहती हुं कि भारत हमेशा से सहिष्णु देश रहा हैं। और जो भी लोग इस देश की छवि को धर्म के नाम पर बिगाढ़ रहें हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाही करना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -