पिता ने कर डाली अक्षरा सिंह की पिटाई, वजह जान छूट जाएगी हंसी
पिता ने कर डाली अक्षरा सिंह की पिटाई, वजह जान छूट जाएगी हंसी
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन इंटरनेट के वर्ल्ड में रील्स बनाते हुए वीडियोज पोस्ट भी साझा करती रहती है। इतना ही नहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब ही रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी है, जब अक्षरा सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल होने लगा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह (Bipin Singh) बेटी की मजाकिया अंदाज में पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है।

वीडियो काउच पर बैठे हुए अक्षरा सिंह के पिता बेटी से पूछते हैं, 'पढ़ाई करता है ऊपर देखो ऊपर कौन सा स्कूल में पढ़ाई करता है।' इसके बाद अक्षरा सिंह जवाब देते हुए कहती हैं 'आंडी-बाड़ी में।' इतना सुनने के बाद बिपिन सिंह बेटी की जमकर पिटाई करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन दिया, 'लो अभी घर आते ही पापा ने जमा दिया।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आंडी-बाड़ी नहीं आंगनबाड़ी होता है।' वहीं दूसरे के लिखा, 'बाप-बेटी की बेस्ट जोड़ी है।'

 

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक कही जाती है। भोजपुरी मूवीज में काम करने के साथ-साथ एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस ने एक सिंगर के तौर पर दर्शकों के मध्य अपनी पहचान बनाई है। वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो अक्षरा सिंह के पास इन दिनों एक बाद एक कई भोजपुरी मूवीज  हैं। अक्षरा आने वाले दिनों में 'मजनुआ' में नजर आने वालिए है। जिसके साथ साथ उनके पास दिनेश लाल यादव की मूवीज 'जान लेबुका' में भी दिखाई देने वाली है। अभिनेत्री के उपरांत रितेश पांडे की 'डोली' भी है। अक्षरा सिंह को बड़े परदे पर देखने के लिए एक्ट्रेस के फैंस भी बेताब हैं।

अपनी अदाओं और एक्टिंग से हर किसी के दिल में आग लगा देती है रानी चटर्जी

इस तरह का दूल्हा चाहती है अक्षरा सिंह

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं संभावना सेठ, रोते हुए किया खुलासा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -