करनाल: जल्द खत्म हो सकता है धरना, किसानों और प्रशासन के बीच हुआ समझौता
करनाल: जल्द खत्म हो सकता है धरना, किसानों और प्रशासन के बीच हुआ समझौता
Share:

करनाल: हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच देर रात समझौता हो गया है, इसके चलते आज सुबह होने वाली मीटिंग भी कैंसिल हो चुकी है। मिली जानकारी के तहत अब दोनों पक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रात को हुए समझौते की जानकारी देने वाले हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि आज सुबह धरनास्थल पर पंडाल में भी किसान और पुलिसकर्मियों की संख्या कम दिख रही है। इसी के साथ जिला सचिवालय का मेन गेट भी खोला जा चुका है और यहां से आम लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।

ऐसी खबरें है कि, 'शुक्रवार देर रात तक चली बातचीत में किसानों की मांगों पर चर्चा हुई।' इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि प्रशासन करनाल के तत्कालीन SDM जिन्होंने किसानों का सिर फोड़ने की बात कही थी, उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने की बात पर प्रशासन तैयार हुआ है।

इसी के साथ प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसान के बेटे को डीसी रेट पर नौकरी देने की बात भी तय हुई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मृतकों और घायलों को मुआवजे का राशि तय नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मुआवजा जरूर दिया जाएगा। आप सभी को बता दें कि किसानों के साथ चर्चा में DC निशांत कुमार यादव और SP गंगाराम पूनिया भी शामिल हुए। जी दरअसल प्रशासन के दिए गए न्यौते पर गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सुरेश कौथ और रतन मान समेत 13 किसान नेता बातचीत करने पहुंचे थे। वहीं इस दौरान अधिकारियों ने कई बार चंडीगढ़ भी बात की।

प्रतिक सहजपाल ने तोड़े बिग बॉस के नियम, फूटा घरवालों का गुस्सा

पापा बने टीवी अभिनेता शाहीर शेख

रिलीज होते ही विवादों में घिरी कंगना रनौत की ‘Thalaivii’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -