भावनात्मक कारणों से आत्महत्या करते हैं किसान
भावनात्मक कारणों से आत्महत्या करते हैं किसान
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ती किसान आत्महत्या की परेशानी को लेकर, राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने बयान दिया था। मगर, अब उनके बयान पर विवाद होने की संभावना है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, किसान भावनात्मक तरह से आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है। किसान सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं लेते हैं उसे समझते नहीं है और फिर, आत्महत्या कर लेते हैं। वे जंबूरी मैदान में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

गौरतलब है कि, एक किसान ने उसके पिता को लेकर कहा कि, वे फसल खराब होने के कारण परेशान थे और उन पर सोसायटी का कर्ज भी था। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जाना नहीं, पहचाना नहीं और फिर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि, उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू 17 दिसंबर को भोपाल पहुंचेंगे।

इस दौरान वे प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर, मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान मंत्री के बयान पर समर्थन जताते नज़र आए। उन्होंने कहा कि, नेता, अधिकारी, किसान, पत्रकार या फिर कोई भी, व्यक्ति भावनाओं में आकर आत्महत्या करता है। जानकारी सामने आई है कि, महिदपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बहादुर सिंह चौहान के धमकीभरे आॅडियो को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, जरूरत हुई तो फिर विधायक से चर्चा करेंगे।

आज से दो दिनों तक दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल

रोमन रेन्स और उनके फैंस के लिए बुरी खबर

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा

इंदौर में शुरू हुई पहले टी20 मैच के टिकट की सेल...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -