किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, किसानों से कहा- मोदी सरकार हुई नाकाम, दिल्ली चलो
किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, किसानों से कहा- मोदी सरकार हुई नाकाम, दिल्ली चलो
Share:

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान सड़कों पर विरोध प्रर्दशन कर रहे है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ी घोषणा कर दी है। राकेश टिकैत ने कहा कि ये सरकार किसानों के मुद्दे पर नाकाम हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह से नाकाम हो गई है, किसानों के मसले पर पूरी तरह से विफल रही है। अब हम दिल्ली आ रहे है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा `दिल्ली चलो' का आह्वान किया गया है। राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन के दलों समेत कई अन्य संगठन समर्थन में उतरे है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यह कृषि कानून विरोधी मार्च निकाला जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान महासंघटन, जय किसान आंदोलन, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, क्रान्तिकारी किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (दकौंडा), बीकेयू (राजेवाल), बीकेयू (एकता-उरगहन), बीकेयू (चादुनी) इसमें हिस्सा लें रहे हैं। बता दें कि अधिकतर प्रदर्शनकारी पंजाब- हरियाणा से हैं। मगर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से किसान दिल्ली चलों के नारे के समर्थन में हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक का नया प्रस्ताव, बुरी दिशा में एक अच्छा कदम उठाने का प्रयास

किसान आंदोलन के कारण थमी रफ़्तार, बढ़ सकते हैं फल-सब्जियों के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, यहाँ जानें आज का भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -