जेके रोलिंग ने फैंटास्टिक बीस्ट्स से फिर क्रिएट किया मायावी संसार
जेके रोलिंग ने फैंटास्टिक बीस्ट्स से फिर क्रिएट किया मायावी संसार
Share:

फिल्म 'फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम' में जेके रोलिंग के विजार्डिंग वर्ल्ड को अलग युग मेें पेश किया है। यह हैरी पॉटर से कई दशक पहले का युग है और आधी दुनिया से दूर है। फिल्म को डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया है, जिसमें 'द थ्योरी ऑफ एवरीथंग' और 'द डैनिश गर्ल' फेम अकेडमी अवॉर्ड विजेता एडी रेडमेयन ने मैजिजूलॉजिस्ट न्यूट स्कैमैंडर की मुख्य भूमिका है। डेविड को हैरी पॉटर की पिछली चार ब्लॉकबस्टर्स बनाने का श्रेय भी प्राप्त है। डेविड के अतिरिक्त इस फिल्म में हैरी पॉटर सीरीज़ के कई लोग फिर से एकजुट हुए हैं।

इनमें निर्माता डेविड हेमैन, जेके रोलिंग, स्टीव क्लोव्स और लियोनेल विग्राम शामिल हैं। फिल्म को 18 नवंबर को दुनिया भर में 2डी और 3डी में चुनिंदा थिएटर्स एवं आइमैक्स में रिलीज़ किया। फिल्म में दिखाया गया है कि साल 1926 मेें न्यूयॉर्क के विजार्डिंग वर्ल्ड में खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ रहस्यमयी, गलियों में विनाश की राह को बढ़ा रहा है और सेकंड सेलमर्स, जोकि नो-मैज्स का कट्टर गुट है, के सामने विजार्डिंग कम्युनिटी को लाने की धमकी दे रहा है। वो विजार्डिंग कम्युनिटी को समाप्त करने पर उतारू है।

बढ़ते तनाव से बेखबर न्यूट स्कैमैंडर कुछ जादुई जीवों के बचाव के लिए शहर में आता है। कहानी में तब नया मोड़ आता है जब पर्सीवल ग्रेव्स, मैकुसा में मैजिकल सिक्युरिटी के रहस्यमयी डायरेक्टर, न्यूट आैर टीना पर संदेह जताते हैं। अब न्यूट आैर टीना, टीना की बहन क्वीनी आैर उनके नए नो-मैज दोस्त जैकब के साथ मिलकर ऐसा समूह बनाते हैं, जिन्हें न्यूट के लापता जीवों को अवश्य ढूंढ़ना होगा।

क्या लव ट्रायंगल की वजह से टूटा ब्रेड-एंजेलिना का रिश्ता

शादी के दो साल बाद ही अलग हुए मार्क एंथोनी और शेनॉन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -