दीपिका को सोशल मीडिया पर मिल रहीं जन्मदिन की ताबड़तोड़ बधाइयां
दीपिका को सोशल मीडिया पर मिल रहीं जन्मदिन की ताबड़तोड़ बधाइयां
Share:

आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। आज वह अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। जी हाँ, उन्हें आम लोगों से लेकर ख़ास लोग तक बधाई दे रहे हैं। आप जानते ही होंगे बॉलीवुड में दीपिका ने अपने दम पर एक अलग ही पहचान बनाई है। आज के समय में दीपिका सुपरहिट हैं। जहाँ दीपिका हैं वहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं है।

 

आप जानते ही होंगे उनके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने सभी का दिल जीतकर इंडस्ट्री में जगह बनाई। वैसे इस समय ट्विटर पर #HappyBirthdayDeepikaPadukone ट्रेंड कर रहा है। दीपिका के चाहने वाले उन्हें अपने अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं। आप देख सकते हैं एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए कहा है कि, 'हमारी महारानी को इस दिन खास मुबारकबाद।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं! वह हमेशा से मेरी सबसे पसंदीदा अदाकारा रही हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहे।'

वहीं एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया है कि, 'नशेड़ी को जन्मदिन की बधाइयां।' इस तरह किसी ने अच्छे अंदाज में तो किसी ने बुरे अंदाज में दीपिका को जन्मदिन की बधाइयां दी है। वैसे दीपिका के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और आज दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार बन चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका एक प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुकी हैं।

केरल युवा आयोग महिलाओं को प्रदान करेगी नि: शुल्क रक्षा प्रशिक्षण

जस्टिन बीबर ने "हिल्सोंग चर्च में मंत्री बनने वाले दावों से किया इंकार

जद (यू) असम की 32 विधानसभा सीटों पर खड़ा कर सकती है उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -